पुण्य भूमि ये चित्रकूट की जहाँ बसे श्रीराम

  • Punya Bhumi Ye Chitrakut Ki Jahan Base Shri Ram

मिलना था जहा श्री राम को सिन्हाशान और ताज
लीला की खातिर प्रभु ने बदले मन के राज

पुण्य भूमि ये चित्रकूट की जहाँ बसे श्रीराम
बरस बिता के ग्यारह इसको बना गये धाम
तुलसी करते रामचरित में रामनाम का गान
कामदगिरि में आके बसे भगवान
बरस बिता के

दो वचनों के कारण ही वनवास हुआ
ज्ञानी ऋषियों के खातिर बन गयी दुआ
राम सँहारे दुष्ट जनों को संत भजै हरिनाम
बरस बिता के

जंगल की दिनचर्या सीखें राम लखन
असुरहीन कर सकें जल्द ही ये कानन
जहाँ गूंज हो सत्कर्मों की निश्चर मिटैं तमाम
बरस बिता के

सूपनखा के कारण मारे खरदूषण
सीता हरण के बाद गिरे जो आभूषण
खोजत पहुंचे ऋष्यमूक तक जहां मिले हनुमान
बरस बिता के

बाली वध सुग्रीव को राजा बना दियो
अंगद को युवराज उसी पल बता दियो
जामवन्त संग खोज में निकले सेना के बलवान
बरस बिता के

शिव पूजा करि रामचंद्र पुल बनवाए
रावण मारि प्रभु जी सीता ले आए
हुई दीवाली नगर अयोध्या सन्त करें गुणगान
बरस बिता के

पुण्य भूमि ये चित्रकूट कीजहाँ बसे श्रीराम
बरस बिता के ग्यारह इसको बना गये धाम

मिलते-जुलते भजन...