मेरा राम आ जाता मेरे सामने

  • Mera Ram Aa Jata Mere Samne

घिरता हूँ जब मुश्किल में
जब दर्द से दिल भर जाता है
तब सुनता वो दिल की सदा
मेरे बिगड़े काम बनता है
मेरे सर पे उसका साया है
मैंने तो जब भी बुलाया है
मेरा राम आजाता मेरे सामने
मेरा राम आ जाता मेरे सामने

मेरे दिल के सब बातो को
पल पल उसने पहचाना
ऐसा गहरा नाता
बिन बोले सब जाना
वो आँखों को पढ़ लेता है
मुझे बिन मांगे सब देता है
मेरा राम आजाता मेरे सामने
मेरा राम आ जाता मेरे सामने

पग पग पर मेरा साथ दिया है
उसने मुझे संभाला है
फांसी भवर में जब जब नैया
उसने मुझे निकला है
मेरा हर दम हाथ पकड़ता है
मुझे सबसे प्यारा लगता है
मेरा राम आजाता मेरे सामने
मेरा राम आ जाता मेरे सामने

मिलते-जुलते भजन...