रब की परछाई
ढूंढूं हर ओर मैं तुझको, मेरे साईं,
दर्शन तेरे पाने की लालसा ऐसी,
पा लूँ मैं तुझको अपने हीं अंदर,
राह तूने ऐसी दिखाई, मेरे साईं।
रब की परछाई-०४
साईं तेरे रूप में रब की परछाई-०२
साईं तेरा दूजा नाम है सच्चाई-०२
साईं तेरे रूप में रब की परछाई,
कोई मोह माया नहीं स्वार्थ का साया नहीं,
तेरी नज़रों में अपना पराया नहीं,
चाही तो चाही तूने सबकी भलाई-०२
रब की परछाई-०४
साईं तेरे रूप में रब की परछाई-०२
तेरी मंद मुस्कानों में,
तेरी मंद मुस्कानों में, बड़ा हीं गहरा ज्ञान है,
झोली वाला बाबा तू, सच में महान है-०२
भक्ति की भाषा नहीं, विचारों की दिशा नहीं,
जीवन की आशा नहीं, तेरा वरदान है,
भूले भटके को तूने राह दिखाई-०२
रब की परछाई-०४
साईं तेरे रूप में रब की परछाई-०२
और इस भजन को भी देखें: धीरज रख वो रहमत की बरखा बरसा भी देगा
साईं तेरी आँखों में,
साईं तेरी आँखों में , करुणा बरसती है,
साईं तेरे दर्शन को दुनिया तरसती है-०२
जाने कैसे कहे बिना सुने फरियाद वो,
जैसे तेरा याद हीं, तेरा आशीर्वाद है,
तेरे मेरे रिश्ते की ये अजब भुनाई,
रब की परछाई-०४
साईं तेरे रूप में रब की परछाई-०५
मेरे साईं…
साईं… साईं…
साईं तेरे रूप में रब की परछाई-०५
