जगत में राम नाम आधार सुमरले बन्दे राम नाम

  • Jagat Mein Ram Naam Aadhar Sumarle Bande Ram Nam

जगत में राम नाम आधार
जगत में राम नाम आधार
प्रभु राम की दया से ही होते भव से पार
सुमरले बन्दे राम नाम
राम नाम एक बार
जगत में राम नाम आधार।।

नवमी की शुभ घड़ी है आई
अवध में जन्मे श्री रघुराई।।

माँ कौशल्या अति हर्षायी
राजा दशरथ पाये बधाई।।

तीन लोक में ख़ुशियाँ भारी
झूम उठा संसार।।

गुरु वशिष्ठ ने शिष्य बनाया
शस्त्र शास्त्र का भान कराया।।

कौशल्या नंदन के कौशल ने
रघुकुल नंदन का सम्मान बढ़ाया।।

मर्यादा पुरुषोत्तम स्वामी
बल बुद्धि भंडार
जगत में राम नाम आधार।।

तड़क वन में ताड़िका मारे
साधु संत के तरन हारे।।

सत्य सनातन धर्म के रक्षक
भाई बंधन से जहां से उबरे
भक्त जानो के दुख हरने को
लिया प्रभु ने अवतार
जगत में राम नाम आधार।।

शिव का धनुष राम ने तोड़ा
जनक सुता से नाता जोड़ा
सीता के संग ब्याह रचय्या
युगल छवि के दर्शन पाके
फुलकित है नर नार
जगत में राम नाम आधार।।

मिलते-जुलते भजन...