ओ मैं तो राह बुहारूं ओ मेरे राम आएंगे
ओ मैं तो राह बुहारूं, ओ मेरे राम आएंगे,
बैठे बाट निहारूं, हाँ मेरे राम आएंगे,
हाँ मेरे राम आएंगे, शबीरी के राम आएंगे,
हाँ मेरे राम आएंगे, लक्ष्मण और राम आएंगे,
हाँ मेरे राम आएंगे, सीता और राम आएंगे ।।
राम लखन मेरी कुटिया में आएंगे,
जूठे बेरो को प्रभु भोग लगायेंगे,
ओ बैठी यही विचारू,
हो मेरे राम आएंगे ।।
मित्र सुधामा पहुंचे द्वारका,
द्वारपाल रोके बाहरक,
तेरा नाम उचारु,
हाँ मेरे राम आएंगे ।।
मीरा की खडताल बजेगी,
गुरु प्रेम की ज्योति जागेगी,
आरती मैं भी उतारू,
हाँ मेरे राम आएंगे ।।
