राम आये हैं अवध में राम आये हैं

  • Ram Aaye Hai Awadh Me Ram Aaye Hai

राम आये हैं अवध में राम आये हैं
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है

देखा सपना बरसो पहले पूरा हुआ है आज
जाग गया है आज सनातन बदल गए हालात
हो आई असली दिवाली देखो अवध में राम आये हैं
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है

हर भारतवासी के मन में छाई नयी उमंग
देश विदेश में चढ़ गया देखो सबको भगवा रंग
हो मोदी योगी भी हर्षाये अवध में राम आये हैं
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है

शबरी और हनुमान की देखो आँख हैं भर आई
राजा राम के राजतिलक की पावन शुभ घडी आई
हो बैठे सिंहासन पर राम अवध में राम आये हैं
हो शबरी कबसे देखे बाट अवध में राम आये हैं

करो कृपा हे राम दीन पर ऐसा हो कुछ काम
आप के महलो में भी विराजे खाटू वाले श्याम
भानु कहता है सरेआम अवध में राम आये हैं
हो गई मन की पूरी बात अवध में राम आये है

मिलते-जुलते भजन...