संकट में घिरा हूँ प्रभु अब साथ निभा दो
चरण शरण में आ पड़ा, सुनलो पवन कुमार,
आपके बिना हे महाबली, सुना है संसार।
संकट मोचन आप हो, महिमा अपरम्पार,
दया की दृष्टि कीजिये, ओ अंजनी के लाल।।
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो,
राम नाम के मोती प्रभु आप के ह्रदय में साजे,
रोम रोम में आपके बस श्री राम का नाम हीं बाजे,
अपनी गदा के तेज से, सब कष्ट मिटा दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो।
केसरी नंदन आप हो, सबके संकट हारी,
हाथ वज्र और ध्वजा विराजे, मूरत आपकी न्यारी,
अंधियारी इस जीवन में, बस ज्योति जगा दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो।
इसे भी देखें: मेरे रोम रोम में बसा हुआ हनुमान जी नाम तुम्हारा
आ आ आ आ….
आ आ आ आ….
राहुल दास पुकारता, ओ वीर हनुमाना,
आपके भक्ति से बढ़कर, मैंने कुछ ना जाना,
चरणों की पावन धूलि में, मुझको भी जगह दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो।
भक्ति भाव से जो कोई आपका ध्यान लगावे,
जन्म जन्म के पाप कटे और परम धाम को जावे,
मेरे इस मैले मन को, भक्ति से सजा दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो।
दीन दुखी और निर्बलों के आप हो तारणहारे,
जो भी आये शरण आपके, उसके काज संवारे,
मेरे इस सूने जीवन को, खुशियों से महका दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो।
राहुल दास की सूनी नैया, आपके हीं है हवाले,
भवसागर के लहरों में, कौन मुझे अब संभाले,
मझधार में फांसी है नैया, आकर पार लगा दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो।
टूट ना जाए आस की डोरी, आप हीं मेरे स्वामी,
राहुल दास के घट घट की जानो अंतर्यामी,
अपनी भक्ति का पावन रस, मुझको भी पिला दो,
बजरंगबली मेरी नैया को पार लगा दो,
संकट में घिरा हूँ प्रभु, अब साथ निभा दो।
श्री राम जय राम जय जय, श्री राम जय राम जय जय राम-०६
श्री राम जय राम जय जय, श्री राम जय राम जय जय,
जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय, श्री राम जय राम जय जय राम-०२
