मेरे राम का सहारा है
दीन हीन यूँ समझ के कोई मुझे सताओ ना,
धर्म के राह पे चलता हूँ कोई भटकाओ ना,
दीन हीन यूँ समझ के कोई मुझे सताओ ना,
धर्म के राह पे चलता हूँ कोई भटकाओ ना,
रोको ना कोई टोको, मेरे राम सहारा है,
हनुमान हमारा है,
मिलजुल कर मेरे साथ में राम का सुमिरन गाओ ना,
दीन हीन यूँ समझ के कोई मुझे सताओ ना,
धर्म के राह पे चलता हूँ कोई भटकाओ ना।
राम सहारे राम उबारे राम सवारेंगे,
राम नाम का सुमिरन कर प्रभु पार उतारेंगे,
राम सहारे राम उबारे राम सवारेंगे,
राम नाम का सुमिरन कर प्रभु पार उतारेंगे,
राम करुणा तेरे लिए अभिमान तुम्हारा है,
हनुमान हमारा है,
मिलजुल कर मेरे साथ में राम का सुमिरन गाओ ना,
दीन हीन यूँ समझ के कोई मुझे सताओ ना,
धर्म के राह पे चलता हूँ कोई भटकाओ ना।
और इस भजन को भी देखें: भज मन राम चरण सुखदाई
तन मैला तो चल जाए पर मन तेरा मैला है,
कूट-कूट कर भरा जो अंदर वही विषैला है,
तन मैला तो चल जाए पर मन तेरा मैला है,
कूट-कूट कर भरा जो अंदर वही विषैला है,
फिर भी भगवन माफ़ करेंगे, कितनों को निखारा है,
हनुमान हमारा है,
मिलजुल कर मेरे साथ में राम का सुमिरन गाओ ना,
दीन हीन यूँ समझ के कोई मुझे सताओ ना,
धर्म के राह पे चलता हूँ कोई भटकाओ ना।

