आज महलो में पधारे प्रभु श्री राम हमारे
शुभ घडी मंगल बेला आई
शुभ घडी मंगल बेला आई
घर घर बाजे बधाई
आज महलो में पधारे प्रभु श्री राम हमारे
आज महलो में पधारे प्रभु श्री राम हमारे ॥
करती है जगमग जगमग
अयोध्या है दुल्हन जैसी आज सजी
दीपक जलाओ भाई झालर लगाओ भाई
राम की लगन लगी
राम राम गूँज रहा है देते सभी बधाई
आज महलो में पधारे प्रभु श्री राम हमारे
आज महलो में पधारे प्रभु श्री राम हमारे ॥
बज रहे ढोल नगाड़े भंडारे हो रहे है गली गली
करताल हाथ में लेके झूम रहे नाच रहे बजरंगबली
संदीप आचार्य का है ये नारा जय जय कार लगाईं
आज महलो में पधारे प्रभु श्री राम हमारे
आज महलो में पधारे प्रभु श्री राम हमारे ॥
