मतवाला हो जा तू राम भजन में

  • Matwala Hoja Tu Ram Bhajan Mein

मतवाला हो जा मतवाला हो जा,
तू राम भजन में मतवाला,
मतवाला हो जा मतवाला हो जा।।

मतवाले थे वाल्मिक जी,
रामायण को रच डाला,
मतवाला हो जा मतवाला हो जा।।

मतवाली थी मीरा बाई,
ज़हर को अमृत कर डाला,
मतवाला हो जा मतवाला हो जा।।

मतवाले थे हनुमान जी,
ह्रदय को चीर दिखा डाला,
मतवाला हो जा मतवाला हो जा।।

मतवाले थे भोले शंकर,
विष का प्याला पी डाला,
मतवाला हो जा मतवाला हो जा।।

मतवाला हो जा मतवाला हो जा,
तू राम भजन में मतवाला,
मतवाला हो जा मतवाला हो जा।।

मिलते-जुलते भजन...