तेरे दर पे खड़े युग बीत गए

  • Tere Dwar Pe Khade Yug Beet Gaye

तेरे दर पे खड़े युग बीत गए
मेरे संकट काटो बाला जी।।

मैं जल का लोटा लाई हूं
तुम चरण धुलाओ बालाजी
तेरे दर पे खड़े युग बीत गए
मेरे संकट काटो बाला जी।।

मेरे हाथ में केसर रोली है
तुम तिलक लगाओ बालाजी
तेरे दर पे खड़े युग बीत गए
मेरे संकट काटो बाला जी।।

मेरे हाथ में लाल लाल चोला है
तुम चोला पहन लो बालाजी
तेरे दर पे खड़े युग बीत गए
मेरे संकट काटो बाला जी।।

मैं दिया और बाती लाई हूं
तुम ज्योति जलाओ बालाजी
तेरे दर पे खड़े युग बीत गए
मेरे संकट काटो बाला जी।।

मैं लड्डू चूरमा लाई हूं
तुम भोग लगाओ बालाजी
तेरे दर पे खड़े युग बीत गए
मेरे संकट काटो बाला जी।।

मैं संकट लेकर आई हूं
मेरे संकट हर लो बालाजी
तेरे दर पे खड़े युग बीत गए
मेरे संकट काटो बाला जी।।

मिलते-जुलते भजन...