मेहंदीपुर की नगरी में बाला जी का ठिकाना है

  • Mehandipur Ki Nagri Mein Balajee Ka Thikana Hai

मेहंदीपुर की नगरी में बाला जी का ठिकाना है,
दिन रात खुशियों का यहां बटता खजाना है
मेहंदीपुर की नगरी में बाला जी का ठिकाना है।।

यहां पूरी जीवन की हर आस होती है ,
होती नही पल दो पल दिन रात होती है,
बात नही दुनिया की तीनो लोको ने माना है
मेहंदीपुर की नगरी में बाला जी का ठिकाना है।।

आती याहा दुनिया है दुखड़े सुनाने को
बाला जी बैठे है हम अपना बनाने को
दुखो में जो राहत दे यही अंगना सुहाना है
मेहंदीपुर की नगरी में बाला जी का ठिकाना है।।

मेहंदीपुर में सब को ही इंसाफ मिलता है
यहां फल कर्मो का हाथो हाथ मिलता है
बाला जी आगे ना कोई चलता बहाना है
मेहंदीपुर की नगरी में बाला जी का ठिकाना है

मिलते-जुलते भजन...