छोटा बाला जान के संकट ना टकराना रे

  • Chhota Bala Jaan Ke Sankat Na Takrana Re

छोटा बाला जान के संकट ना टकराना रे
मैं अंजनी का लाला तुमने ना पहचाना रे
सोटी वाला घाटे वाला राम दीवाना रे
अरे भागो भागो भुत ये बाला है बलवाना रे
मारे सोटा मार गिराए ये हनुमाना रे
मैं अंजनी का लाला तुम ने ना पहचाना रे।।

सुन लो भूतो बात ये पकी बाला जी की महिमा सची
इन के भेह से संकट काँपे शीश झुकाए रिधि सीधी
लंका में रावण ललकारा अक्षय कुमार को पल में मारा
लक्ष्मण जी को शाक्ति लागी लाये बूटी पवन कुमारा
हनुमान की बाजू में बड़ा जोर बतलादू में
सुनो भुत मेरी बात गुस्सा रखो काबू में
मेहंदीपुर न जाउगा मैंने तो केह दिया
बाला जी से लडू गा बच कर ना आउगा,
चल बाला के धाम तू भी मुक्ति पाना रे
बाला के भगतो को नही सताना रे
मारे कोड़े प्रेत राज भेरव बलवाना रे
छोटा बाला जान के संकट ना टकराना रे।।

देर न कर जल्दी से भाग तन मन में लग जाए आग,
भेरव बाबा हम को पकड़े उस से पेहले याहा से भाग
काहा मैं भागु मेरे लिए कोई नही ठिकाना रे।।

सुन रे भुतडे सुन रे संकट बनू नही अब ज्यादा नटखट
मुक्ति पा लो बाला जी से शीश झुकालो आओ झटपट
बेरागी बाला जी के तुम भी गुण गाना रे
छोटा बाला जान के संकट ना टकराना रे।।

मिलते-जुलते भजन...