|

माँ हीं मेरी दुनिया

  • Maa Hin Meri Duniya

माँ आज मदर्स डे है,
आज हर बच्चा अपने माँ को याद कर रहा है,
लेकिन मैं तुझे सिर्फ एक दिन नहीं, हर पल याद करता हूँ ,
क्योंकि तू सिर्फ माँ नहीं, तू मेरी दुनिया है।

माँ तेरे बिना ये दिल अधूरा सा लगता है,
तेरी ममता के बिना जीवन सुना सा लगता है,
जब भी मैं गिरा हूँ, तूने हीं उठाया है,
मेरी हर गलती को तूने अपने सीने से लगाया है,
माँ तू हीं जीवन है, तू हीं संसार है,
तेरे चरणों में हीं मेरा सारा प्यार है,
तेरी ममता का कोई मोल नहीं है,
तेरे जैसा इस दुनिया में कोई और नहीं है,
हे माँ दुर्गे, हे माँ भवानी,
तेरे नाम से चलती है, ये जिंदगानी,
कभी तू काली बनकर पाप मिटाती है,
कभी तू शेरावाली बनकर भक्तों को गले लगाती है।

मदर्स डे स्पेशल : मेरी माँ के बराबर कोई नहीं

माँ जब मैं छोटा था,
मैं रोता था, रोता था रोता था,
तू चुपके से आकर मुझे सुलाती थी,
तेरे आँचल कि छाया में सब दुःख मिट जाते थे,
तेरी लोरी सुनकर सारे डर सो जाते थे,
आज भी वही एहसास दिल में जिन्दा है,
तेरे बिना ये दिल आज भी आधा है,
माँ तू हर रूप में मेरे साथ रहती है,
हर मुश्किल में तू हीं तो राह दिखाती है,
जय माँ दुर्गे, जय माँ काली,
तेरी शक्ति से हीं दुनिया है चलती,
सारी तेरे बिना कोई अस्तित्व नहीं है,
तेरे बिना कोई भी सत्य नहीं है,
माँ तू हीं अन्नपूर्णा, तू हीं दया है,
तेरे बिना तो ये जीवन एक साया है,
तेरी ममता का कोई हिसाब नहीं,
तेरे जैसा इस धरती पर कोई जबाब नहीं,
माँ आज मैं तुझसे बस इतना कहता हूँ,
हर जनम में तेरा हीं बने रहना चाहता हूँ,
तेरे चरणों में मेरी ये जान रहे,
तेर आशीर्वाद हर पल मेरे साथ रहे,
माँ जब दुनिया ने मुझे ठुकराया,
तूने हीं मुझे अपने गले लगाया,
जब कोई अपना भी पराया हो गया,
तूने हीं मुझे फिर से अपना बनाया।

माँ तू हीं शक्ति है, तू हीं विश्वास है,
तेरे बिना ये जीवन बिलकुल निराश है,
तेरी भक्ति में हीं मेरा संसार है,
तेरे चरणों में हीं मेरा उद्धार है,
हे माँ काली, हे माँ शेरावाली,
तेरे नाम से मिटती है हर बदहाली,
तू हीं रक्षक तू हीं पालनहार है,
तेरे बिना तो जीवन बेकार है,
माँ आज मदर्स डे पर ये वादा है,
हर सांस में तेरा हीं नाम साधा है,
कभी भी तुझे दुखी नहीं होने दूंगा,
तेरी ममता का कर्ज मैं जीवन भर निभाउंगा
माँ तू हीं मेरी मंदिर, तू हीं भगवान है,
तेरे बिना ये जीवन वीरान है,
तेरी गोद में हीं सुकून मिलता है,
तेरे बिना तो सबकुछ अधूरा लगता है,
बस इतना सा आशीर्वाद देना,
माँ मुझे हर जनम में अपना बेटा बनाकर रखना,
तेरे चरणों में हीं मेरा संसार है,
माँ तू हीं मेरा सच्चा प्यार है।
जय माता दी , जय माँ दुर्गे, जय माँ भवानी।


मिलते-जुलते भजन...