हर गम हर दुःख दूर करना बाबा
हर गम हर दुख दूर करना बाबा,
रास्ते में हर कांटो को दूर करना बाबा,
तेरे भरोसे चलता हूँ मैं,
हाथ मेरा ना छोड़ना बाबा,
हर गम हर दुख दूर करना बाबा,
रास्ते में हर कांटो को दूर करना बाबा,
डूब ना जाऊं इस दुनिया में,
मुझको पार लगाना बाबा।
जब जब दिल ये रोया है,
तेरा नाम हीं बोला है,
दुनिया ने ठुकराया मुझको,
तूने सीने से लगाया है,
सुनीं राहों में चलकर भी,
तेरा हीं सहारा पाया है,
मेरी हर टूटी उम्मीद को,
तूने फिर से सजाया है,
हर गम हर दुख दूर करना बाबा,
रास्ते में हर कांटो को दूर करना बाबा।
और इस भजन को भी देखें: कदम कदम पे करम तुम्हारा
सूखे पड़े इस जीवन में,
खुशियों की बारिश करना बाबा,
तेरे दर पे जो भी आया,
खाली कभी ना लौट पाया,
तेरी कृपा की छाँव में बाबा,
हर दुख ने सिर झुकाया,
मेरी भी सुनले फरियाद,
दिल से तुझे बुलाया बाबा,
टूटे हुए इस इंसान को,
फिर जीना सिखाना बाबा,
हर गम हर दुख दूर करना बाबा,
रास्ते में हर कांटो को दूर करना बाबा।
तेरे चरणों में जगह मिले,
बस इतनी कृपा करना बाबा,
आँखों में जो आंसू है,
सबका हिसाब तू रखता है,
जो भी तेरे दर पे आये,
खाली झोली भरता है,
मेरी सपनों की टूटी कस्ती,
बीच भंवर में फंसी हुयी,
तेरा नाम जो साथ मिला तो,
हर मुश्किल भी हंसी हुयी,
हर गम हर दुख दूर करना बाबा,
रास्ते में हर कांटो को दूर करना बाबा।
भटके हुए इस मुसाफिर को,
सही राह दिखाना बबा,
तेरे नाम में इतनी ताकत,
पत्थर भी पिघल जाते हैं,
जो भी सच्चे दिल से पुकारे,
उसके बिगड़े बन जाते हैं,
मैं भी तेरे दर का भिखारी,
तेरी दया का प्यासा हूँ,
दुनिया से अब क्या मांगू मैं,
बस तेरा हीं आसा हूँ,
हर गम हर दुख दूर करना बाबा,
रास्ते में हर कांटो को दूर करना बाबा,
अंधियारे दिल के कोने में,
भक्ति का दीप जलाना बाबा,
जबतक साँसे चलती रहें,
तेरा नाम जुवां पे रहे,
हर जन्म में तेरा भक्त बनूँ।


