रामा रामा जपने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना

  • rama rama japne wale he maaruti rah dikhao naa

रामा रामा जपने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना,
ओ पवन पुत्र बलवीरा हमें अपना दर्श दिखाओ ना,
रामा रामा जपने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना।।

भक्ति के बल पर तुमने ऊंचे पर्वत को उठाया,
ओ हो बजरंगी तुम प्यारे,
ओ हो बजरंगी तुम प्यारे कलयुग पार लगाओ ना,
रामा रामा जपने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना।।

विकट रूप तुमने दिखलाया लंका को है जलाया,
मेरे मन के गुण दीपक को ओ,
मेरे मन के गुण दीपक को हनुमत तुम हीं जलाओ ना,
रामा ओ जपने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना।।

सीने मे श्री राम बसे ज़ब सीना चीर दिखाए,
ऐसे हीं अपने चरणों मे ए,
ऐसे ही अपने चरणों में हमको ठौर दिलाओ ना,
रामा रामा जपने वाले हे मारुती राह दिखाओ ना।।

मिलते-जुलते भजन...