|

हरि रंग में रंग जा रे

  • Hari Rang Mein Rang Ja Re

ओ ओ ओ ओ ओ…

हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा,
सीताराम की संगत में, राधेश्याम के संग में,
हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा,
सीताराम तन्ना सत्संग मां, राधेश्याम तन्ना तू रंग मां।

कल भजूँगा परसो भजूँगा, कब भजेगा तू,
सांस गिनती की बाकी है, कब जागेगा तू,
रोज कहे मन आज नहीं, कल से लूंगा राम का नाम,
पर काल का क्या भरोसा रे, आज भज ले तू घनश्याम,
देरी मत कर बन्दे अब, जा प्रभु के संग मां,
हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा।

जीव समझे ज्यादा जियेगा, मेरा है सब यहाँ,
पर यमदूत का बुलावा आएगा, बचेगा तू क्या कहाँ,
धन दौलत सब छूट जाएगी, छूटेगा ये तन,
बस राम का नाम साथ चलेगा, भज ले अभी इसी छण मां,
एक पल भी मत गंवा रे, जा हरि के संग मां,
हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा।

लोकप्रिय हरि भजन: छोड़ के चिंता दुनिया की तू बस हरी का नाम ले

बृद्धापन आये तो भजूँगा, पहले घर के काम,
बूढ़े होके क्या भजेगा, जब छूटे ये दम,
आत्मा उड़ जायेगी एक दिन, तन रह जायेगा पलंग मां,
याद करेगा राम को तब, जब ना रहेगी जान,
अभी जाग जा बन्दे रे, जा तू हरि के रंग मां,
हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा,
बत्तीस भाँत के भोजन में, भूल गया तू राम,
धन जोड़ने में तू लगा रहा, भुला तीरथ धाम,
दान पुण्य से दूर रहा, घमंड में भटका तू,
फोगट की माया में फंसा, खाली हाथ जायेगा तू,
क्या लेकर जायेगा साथ में, छोड़ दे अभिमान मां,
हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा,
राम नाम हरि ॐ, अखंड है ये नाम,
शिव की संगत में मिल जा, भज ले सीताराम,
इस जनम में मौका है, मत गंवा रे प्राण,
हरि के रंग में डूब जा तू, मिटा दे सब अज्ञान मां,
हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा,
सीताराम तन्ना सत्संग मां, राधेश्याम तन्ना तू रंग मां,
हरि रंग में रंग जा रे, हरि रंग में तू रंग जा।

मिलते-जुलते भजन...