तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,
मैं सीधी..
मैं सीधी मेरी सीधी रे डगरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया।
मथुरा तेरो टेढ़ो, वृन्दावन तेरो टेढ़ो-०२
टेढ़ी तेरी गोकुल नगरीया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया-०२
राधा तेरी टेढ़ी, बलदाऊ तेरे टेढ़े-०२
टेढ़ी रे तेरी यशोदा डोकरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया-०२
मुकुट तेरो टेढ़ो, लकुट तेरी टेढ़ी-०२
टेढ़ी रे श्याम तेरे मुख की मुरलिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया-०२
ओ टेढ़े तेरी मुरली की धुन पे-०२
नाच नाच भयी टेढ़ी रे कमरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,
तू टेढ़ी सब टेढ़ी।
गोपी सब टेढ़ी, ग्वाल सब टेढ़े-०२
टेढ़ी रे तेरे प्रेम की डगरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया-०२
भक्त सब टेढ़े, भक्तानी सब टेढ़ी,
सीधी रे श्याम राधा गुजरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया-०२
और इस भजन को भी देखें: एक बार बरसाने में तू आ के देख ले
रूप के रसिया ते रूप छिपाओ-०२
माखन मांगू तो आँखे दिखाओ,
टेढ़ो ना बनी तो का करूँ जे बताओ,
घी निकरे ना बिन टेढ़ी उँगरिया,
सीधे को ना ये गुजारो रे गुजरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया,
मैं सीधी मेरी सीधी रे डगरिया,
तू टेढ़ा तेरी टेढ़ी रे नजरिया।

