बजरंगी हनुमान तुम्हारा क्या कहना

  • Bajrangi Hanuman Tumhara Kya Kahna

बाल बुद्धि विद्या में तुमसे
पार कोई ना पाए
कैसे कैसे सिया राम के देखो
तुमने काम बनाए।।

माता अंजनी के प्यारे
श्री राम की आँख के तारे
ओ वीर बलि बलवान तुम्हारा क्या कहना
बजरंगी हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

श्री राम दूत बन आया
सीता का पता लगाया
एक मुक्के में अक्षय को
तुमने याम लोक पठाया।।

लंका में आग लगाई
लंकेश की शान घटाई
तुम हो शक्ति की ख़ान
तुम्हारा क्या कहना
बजरंगी हनुमान तुम्हारा क्या कहना
ओ बजरंगी हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

मिलते-जुलते भजन...