पधारे श्री नरसिंह भगवान
धन्य घड़ी, धन्य भाग्य हमारे,
धन्य वो भक्त महान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०२
संत मुनि जन देव देवियां, गाएं मंगल गान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०२
वैशाख सुदी चौदश की बेला, शनिवार मंगल दिन आयो,
खम्भा पहाड़ प्रभु बहार आये, रूप नरहरि सन्मुख पायो,
छबी ना बिसरि जाए आपकी, अज़ब निराली शान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०२
भक्तों की हितकारी स्वामी, रौद्र रूप तज सौम्य धराया,
गोद बिठाकर निज प्रह्लाद को, प्रेम सुधा का रस बरसाया,
दर्शन पाकर तर जाए जीवन, दे दो भक्ति दान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०२
प्रभुजी हम हैं दास तुम्हारे, आन हरो प्रभु कास्ट हमारे,
डोल रही है जीवन नैया, नाव लगाओ नाथ किनारे,
ऐसा दो वरदान की जिससे, मिटे सकल अज्ञान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०२
तीनों लोक में डंका बाजे, करुणा कर है नाम तुम्हारा,
भवसागर के घोर भंवर में, एक तुम्हीं हो नाथ सहारा,
चरणों में रख लो हे स्वामी, करते हम गुणगान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०२
धन्य घड़ी धन्य भाग्य हमारे,
धन्य वो भक्त महान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०२
संत मुनि जन देव देवियां, गाएं मंगल गान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान-०3

