जाऊं कहाँ सांवरिया
तुझे देख के जी भरता हीं नहीं-०२
अब जाऊं कहाँ मैं सांवरिया-०२
मोहन छोड़ गए दिल तोड़ गए,
अब बन के फिरूं मैं बावरिया-०२
अब जाऊं कहाँ मैं सांवरिया-०२
मुरली की मीठी तानों पर,
दिल मेरा कन्हैया खोने लगा,
मुरली की मीठी तानों पर,
दिल मेरा कन्हैया खोने लगा,
अब आ के सुना दो बाँसुरिया-०२
अब मिल भी जाओ सांवरिया-०२
और इस भजन का भी अवलोकन करें: पकड़ लो हाथ बनवारी
तिरछी चितवन बांकी है अदा,
तेरे नैन कटीले कजरारे,
तिरछी चितवन बांकी है अदा,
तेरे नैन कटीले कजरारे,
अब तेरे बिना दिल लगता नहीं-०२
अब काहे सताए सांवरिया,
अब मिल भी जाओ सांवरिया,
तुझे देख के जी भरता हीं नहीं,
अब जाऊं कहाँ मैं सांवरिया-०३


