जय हो तेरी मेरे बाबा बालाजी सरकार
हनुमत तेरी शान निराली लंबी लगी है कतार,
जय हो तेरी मेरे बाबा बालाजी सरकार।।
तेरी जय हो जय हो पवनकुमार,
तेरी महिमा बाबा अपरंपार।।
रामदूत तुम हो बलशाली,
पवनपुत्र की शान निराली,
बालाजी सरकार
जय हो तेरी मेरे बाबा बालाजी सरकार।।
संकट मोचन नाम तुम्हारा,
बाल रूप अति सुंदर प्यारा,
मां अंजनी के लाल
जय हो तेरी मेरे बाबा बालाजी सरकार।।
सालासर में धाम है तेरा,लगता है भगतों का डेरा,
सुनता सबकी पुकार
जय हो तेरी मेरे बाबा बालाजी सरकार।।
रामदूत तुम हो बलशाली, तेरी कृपा बड़ी है निराली,
नम्रता करे पुकार
जय हो तेरी मेरे बाबा बालाजी सरकार।।
तेरी जय हो जय हो पवनकुमार,
तेरी जय हो जय हो पवनकुमार
जय हो तेरी मेरे बाबा बालाजी सरकार।।
