मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे नन्दलाल सांवरिया मेरे
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नन्दलाल सांवरिया मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, गोपाल सांवरिया मेरे,
नन्दलाल सांवरिया मेरे, गोपाल सांवरिया मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, गोपाल सांवरिया मेरे।
करुणा सागर तेरा सहारा-०२
जिसने पुकारा उसे तूने तारा-०२
मैं आया द्वारे तेरे, नन्दलाल सांवरिया मेरे-०२
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नन्दलाल सांवरिया मेरे।
तुम दीन बंधू हितकारी-०२
मैं दुखिया शरण तिहारी-०२
काटो जन्म मरण के फेरे, नन्दलाल सांवरिया मेरे-०२
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, गोपाल सांवरिया मेरे।
इसे भी देखें: ऐसी कृपा करो श्री राधे दीजो वृन्दावन को वास
हम दीन हीन संसारी-०२
एक आशा नाथ तिहारी-०२
तेरे चरण कमल के चेले, नन्दलाल सांवरिया मेरे-०२
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, गोपाल सांवरिया मेरे।
निश बास और ध्यान लगाऊं -०२
तेरी पग रस शीश चढ़ाऊँ-०२
गन गाउँ सांझ सवेरे, नन्दलाल सांवरिया मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, गोपाल सांवरिया मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नन्दलाल सांवरिया मेरे।