कब आओगे मेरे हनुमान

  • Kab Aaoge Mere Hanuman

आये हैं दर पे तेरे हम तो दर्शन की खातिर,
तुझको पुकारे आजा तेरे अर्चन की खातिर,

आये हैं दर पे तेरे हम तो दर्शन की खातिर,
तुझको पुकारे आजा तेरे अर्चन की खातिर,
कब से पुकारूँ अब आ जाओ,
मन की तड़प को मिटा जाओ,
कब आओगे मेरे हनुमान, अँखियाँ तरस रही,
मेरे प्रियतम मेरे भगवान, अँखियाँ बरस रही।

मनवा कराह रहा, कबतक आओगे,
आशा में है मन, पार लगाओगे,

मनवा कराह रहा, कबतक आओगे,
आशा में है मन, पार लगाओगे,
नाम जपूँ मैं तेरा ध्यान धरूँ,
नाम का तेरे अभिमान करूँ,
दे दो दरश का मुझे वरदान, अँखियाँ तरस रही,
मेरे प्रियतम मेरे भगवान, अँखियाँ बरस रही।

इस भजन को भी देखें: मेरे भगवन दया कीजिये

तुझसे लगी है लगन, कहता है मेरा मन,
तुझपे नाज करूँ, तू हीं मेरा भगवन,

तुझसे लगी है लगन, कहता है मेरा मन,
तुझपे नाज करूँ, तू हीं मेरा भगवन,
देर ना करो अब आ जाओ,
तड़प रहा हूँ समझा जाओ,
पूरा कर दो न मेरा अरमान, अँखियाँ तरस रही,
मेरे प्रियतम मेरे भगवान, अँखियाँ बरस रही,
आये हैं दर पे तेरे हम तो दर्शन की खातिर,
तुझको पुकारे आजा तेरे अर्चन की खातिर,
कब से पुकारूँ अब आ जाओ,
मन की तड़प को मिटा जाओ,
कब आओगे मेरे हनुमान, अँखियाँ तरस रही,
मेरे प्रियतम मेरे भगवान, अँखियाँ बरस रही।


मिलते-जुलते भजन...