मोहे राम जी से मिलवाये दो हनुमत बजरंगी प्यारे
मोहे राम जी से मिलवाये दो
हनुमत बजरंगी प्यारे।।
मंगल तेरे मंदिर आएंगे,
चोला सिंधुर चढ़ायेगे,
मोहे प्रभु का दर्श करवाये दो,
हनुमत बजरंगी प्यारे।।
मैं तो राम दर्श का दीवाना हु,
मैं तो राम नाम मस्ताना हु,
चरनन में मोहे बिठवाये दो,
हनुमत बजरंगी प्यारे।।
तुम्हारी न राम जी टालेंगे,
भगतो को अपने संभालेगे,
दर्शन की आस बंधवाये दो,
हनुमत बजरंगी प्यारे।।
