श्री राम के प्रिय है हनुमान

  • Shri Ram Ke Preye Hai Hanuman

श्री राम के प्रिय है हनुमान,
जय जय हो राम भक्त हनुमान ।।

श्री राम के प्रिय है हनुमान,
जय जय हो राम भक्त हनुमान,
नाम लेते ही नाम लेते ही बने बिगड़े काम,
जय जय हो राम भक्त हनुमान,
श्री राम के प्रिय है हनुमान ।।

राम सिया जी के काज सवारे,
पल में लक्ष्मण जी के प्राण उबारे,
बल और बुद्धि के है बलवान,
जय जय हो राम भक्त हनुमान,
श्री राम के प्रिय है हनुमान ।।

लव और खुश के बंधन में बंध गए,
बालक के प्रेम में स्वयम बंध गए,
नाम लेते ही नाम लेते ही भागे भुत पिशाच,
जय जय हो राम भक्त हनुमान,
श्री राम के प्रिय है हनुमान ।।

मिलते-जुलते भजन...