बाबा तस्वीर तेरी लागे बड़ी प्यारी

  • Baba Tasveer Teri Laage Badi Pyari

बाबा तस्वीर तेरी लागे बड़ी प्यारी
मैं तेरी सुंदर मूर्ति लाया,
तेरे मंदिर में उस को सजाया,
वाहे तस्वीर बड़ी-बड़ी बलधारी,
बाबा तस्वीर तेरी लागे बड़ी प्यारी।।

जब कोई चिंता हमको सतावः,
तेरी तस्वीर को शीश झुकावं,
वाहे तस्वीर सारे कष्ट मिटा री,
बाबा तस्वीर तेरी लागे बड़ी प्यारी।।

मन मंदिर में आसण लगाया,
उस प तेरी तस्वीर को सजाया,
वाहे तस्वीर मन्नै रस्ता बतारी,
बाबा तस्वीर तेरी लागे बड़ी प्यारी।।

तेरी तस्वीर के दीवाने हैंं सारे,
जिसकी ताकत जानी ना जारे,
उस तस्वीर के हम बड़े पुजारी,
बाबा तस्वीर तेरी लागे बड़ी प्यारी।।

बाबा तस्वीर तेरी लागे बड़ी प्यारी।।

मिलते-जुलते भजन...