बाला जी अपने द्वारे

  • bala jee apne dware

हम को कब आप बुलाओगे
बाला जी अपने द्वारे
कब अपने गले लगाओगे
बाला जी अपने द्वारे

खुली पलक या बंद पलक हो
तरसे है हम इक झलक को
कब तक हम को भटकाओगे
शरनागत भगत तुम्हारे
हम को कब आप बुलाओगे
बाला जी अपने द्वारे

दीन दुखी के तुम रखवाले
राम की भगती में मतवाले
हमे कैसे पार लगाओगे
है नाव बीच मझधारे
हम को कब आप बुलाओगे
बाला जी अपने द्वारे

भगत शिरोमणि अब कहलाओ
हम को भगती राम दिखाओ
कब तक हम को ठुकराओगे
तुम माँ अंजनी के दुलारे
हम को कब आप बुलाओगे
बाला जी अपने द्वारे

मिलते-जुलते भजन...