अंजनी के लाल को प्रणाम हो हमारी
प्रणाम हो हमारी नमस्कार हो हमारी
अंजनी के लाल को प्रणाम हो हमारी
नमस्कार हो हमारी।।
अंजनी के लाल को प्रणाम हो हमारी
नमस्कार हो हमारी।।
बाल पाने में बजरंग ने
अपना बाल दिखलाया।।
एक खिलौना जान प्रभुजी
सूरज को मुह में दबाया
हुआ अंधेरा पृथ्वी प्रति
भगवान पास में आया।।
कारी विनती बालाजी से सूरज को छूड़वाया
ऐसे बलवान को प्रणाम हो हमारी
खेड़ापति बाबा को प्रणाम हो हमारी
अंजनी के लाल को प्रणाम हो हमारी।।
सौ योजन मर्याद सिंध की पल में छलांग लगायी
रावण की सोने की लंका आपने जलायी।।
सिया राम का दिया संदेश मैया को सुनाया
सीता मां का लिया संदेश प्रभु को बटालया।।
ऐसे शक्तिमान को प्रणाम हो हमारी
अंजनी के लाल को प्रणाम हो हमारी।।
अंजनी के लाल को प्रणाम हो हमारी
प्रणाम हो हमारी प्रणाम हो हमारी।।
