बालाजी दर्शन दो मेरे भाग जगा दो

  • Balaji Darshan Do Mere Bhag Jaga Do

बालाजी दर्शन दो मेरे भाग जगा दो
जय हो बालाजी महाराज।।

बालाजी दर्शन दो मेरे भाग जगा दो
तेरा दर्शन पा के दुख मेरा भी मिट जाएगा
हे बाला बलकारी सुन विनती हमारी।।

बालाजी दर्शन दो मेरे भाग जगा दो
तेरा दर्शन पा के दुख मेरा भी मिट जाएगा
हे बाला बलकारी सुन विनती हमारी।।

जब ये विभीषण दुखिया आया था
तुमने उससे राम से मिलाया था
आपने रामजी के हाथो से
लंका का राजा बनवाया था
रघुवर से मिला दो मुझे मुक्ति दिला दो।।

तेरा दर्शन पा के दुख मेरा भी मिट जाएगा
हे बाला बलकारी सुन विनती हमारी।।

खोज मा सीता की लगाई थी
रघुवर की चिंता ये मिताई थी
तुमने संजीवन बूटी लाकर के
जान लक्ष्मण की बचाई थी
फिर महिमा दिखा दो मुझे दरपे बुला दो।।

तेरा दर्शन पा के दुख मेरा भी मिट जाएगा
हे बाला बलकारी सुन विनती हमारी।।

देदो वरदान मुझे भक्ति का
जलवा दिखा दो अपनी शक्ति का
वैरागी द्वार तेरे आया है
लक्खा द्वार तेरे आया है
दे दे बाला तू दान मुक्ति का
मुझे सेवक बना दो चरनो में जगह दो ।।

तेरा दर्शन पा के दुख मेरा भी मिट जाएगा
हे बाला बलकारी सुन विनती हमारी।।

बालाजी दर्शन दो मेरे भाग जगा दो
बालाजी दर्शन दो मेरे भाग जगा दो।।

मिलते-जुलते भजन...