मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे हनुमान दया करो मेरे

  • Mera Koi Na Sahara Bin Tere Hanuman Daya Karo Mere

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे,
हनुमान दया करो मेरे ।।

तू माँ अंजनी का लाला है,
तू लाल लंगोटे वाला है,
सियाराम हृदय में तेरे,
हनुमान दया करो मेरे ।।

तेरे दर्शन विभीषण पायो है,
लक्ष्मण के प्राण बचायो है,
करूं सुमिरन शाम सवेरे,
हनुमान दया करो मेरे ।।

जो तुमसे प्रीत लगाते है,
आशा पूरी हो जाती है,
करो अवगुण दूर हमारे,
हनुमान दया करो मेरे ।।

मैं बुद्धिहीन अज्ञानी हु,
तुम महावीर महाज्ञानी हो,
मेरी लाज हाथ अब तेरे,
हनुमान दया करो मेरे ।।

तू महावीर बलशाली है,
भक्तों की करे रखवाली है,
अब शरण पड़ी में तेरे,
हनुमान दया करो मेरे ।।

मिलते-जुलते भजन...