महिमा निराली देखो मेहंदीपुर धाम की

  • Mahima Nirali Dekho Mehndipur Dham Ki

महिमा निराली देखो मेहंदीपुर धाम की,
जहाँ पर विराजे झांकी बालाजी सरकार,
घाटे वाले बाबा की है दुनियाँ पुजारी रे,
वो देखो वो देखो वो देखो,
बड़े ही कमाल के है शिव अवतारी रे,
महिमा निराली देखो मेहंदीपुर धाम की,
जहा पर विराजे झांकी बालाजी सरकार
घाटे वाले बाबा की है दुनिया पुजारी रे,
वो देखो वो देखो वो देखो,
बड़े ही कमाल के है शिव अवतारी रे।।

चरणों में आके जो भी अरजी लगाते हैं,
बाला जी की कृपा से कष्ट भाग जाते हैं,
बिगड़ी बनाते सदा बाला जी बलकारी रे
वो देखो, वो देखो, वो देखो,
बड़े ही कमाल के है शिव अवतारी रे।।

दानी है दयालु बाबा भरे भंडार है,
अपने प्यारे भक्तो पे करे उपकार है,
जग में मशहूर बाबा की दातारी रे,
वो देखो वो देखो वो देखो,
बड़े ही कमाल के है शिव अवतारी रे।।

सारे संसार में ये देवता निराला है,
राम जी का सेवक है ये बड़ा मतवाला है,
लगती है बाला जी की सुरतिया प्यारी,
वो देखो वो देखो वो देखो,
बड़े ही कमाल के है शिव अवतारी रे।।

महिमा निराली देखो मेहंदीपुर धाम की,
जहां पर बिराजे झाँकी बालाजी सरकार,
घाटे वाले बाबा की है दुनीयाँ पुजारी रे,
वो देखो वो देखो वो देखो,
बड़े ही कमाल के है शिव अवतारी रे।।

मिलते-जुलते भजन...