हनुमत तेरी रहमत बरसती है
प्रेम पियाला पी लिया मैंने, जपता रहूँगा नाम,
तेरे संग में भज लूंगा, मैं सियाराम का नाम,

तेरे कृपा दर्श को तो, दुनिया ये तरसती है-०२
हनुमत तेरी रहमत तो, दिन रात बरसती है-०२
सबसे है प्यारा राम दुलारा, सबका रखवाला है तू,
जान हमारा पालनहारा, अंजनी जी का लाला तू,

तेरे मन की लीला तो, दुनिया ये समझती है-०२
हनुमत तेरी रहमत तो, दिन रात बरसती है-०२
निश्चल प्रेम करूँ मैं तुझसे, अच्छी तरह से जाने तू,
मेरे मन के अंदर क्या है, व्यथा मेरी पहचाने तू,

मेरी अर्जी जो मानी तो, दुनिया तड़पती है-०२
हनुमत तेरी रहमत तो, दिन रात बरसती है-०२
और इस भजन को भी देखें: श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना