मुझे ले चलिए हनुमान मैया के जगराते में

  • Mujhe Le Chaliye Hanuman Maiya Ke Jagrate Mein

मुझे ले चलिए हनुमान मैया के जगराते में
मैया के जगराते में ब्रह्मा जी आए
ब्रह्मा जी आए संग ब्राहमानी को लाए
मुझे हो गया वेदो का ज्ञान मैया के जगराते में
मुझे ले चलिए हनुमान मैया के जगराते में।।

मैया के जगराते में विष्णूजी जी आए
विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए
मुझे मिला गया बैकुंठ धाम मैया के जगराते में
मुझे ले चलिए हनुमान मैया के जगराते में।।

मैया के जगराते में भोलेजी आए
भोले जी आए संग गोरा जी को लाए
मुझे मिल गया कैलाश धाम मैया के जगराते में
मुझे ले चलिए हनुमान मैया के जगराते में।।

मैया के जगराते में कान्हा जी आए
कान्हा जी आए संग राधा जी को लाए
मुझे मिल गया सारा ब्रज धाम मैया के जगराते में
मुझे ले चलिए हनुमान मैया के जगराते में।।

मैया के जगराते में भक्त है आए
भक्त ये आए तुझे मान से ध्याए
हमे मिल गया माँ का आशीर्वाद मैया के जगराते में
मुझे ले चलिए हनुमान मैया के जगराते में।।

मिलते-जुलते भजन...