जय बोलो हनुमान की
जय बालाजी जय बालाजी
बाला बने महाराजा और तिलक करे श्री रामजी
जय बोलो हनुमान जय बोलो हनुमान की।।
दीया वचन जब श्री राम ने
देखे सकल समाज
कलियुग में तुम बनोगे हनुमत
मेहंदीपुर के राजा।।
हे महावीर तुम्हारे जैसा होगा देव ना दूजा
बाला नाम से सारे जग में होगी तुम्हारी पूजा।।
महिमा गाये दुनिया ये महंदीपुर के धाम की
जय बोलो हनुमान जय बोलो हनुमान की ।।
बाला बने महाराजा और तिलक करे श्री रामजी
जय बोलो हनुमान जय बोलो हनुमान की।।
अपने लोक को चले रामजी बोले वीर हनुमना
अपने चारो से ना दूर करो भगवान
बोले राम भूल नहीं पाएंगे
जब जब याद करेंगे हमको दौड़े हम आएंगे
मेहंदीपुर जाएगी ज्योति ही तेरे नाम की
मेहंदीपुर में जाएगी ज्योति तेरे नाम की
जय बोलो हनुमान जय बोलो हनुमान की।।
बाला बने महाराजा और तिलक करे श्री रामजी
जय बोलो हनुमान जय बोलो हनुमान की।।
