दिल में श्री राम बसे है संग माता जानकी

  • Dil Mein Shree Ram Base Hai Sang Mata Janaki

दिल में श्री राम बसे है
संग माता जानकी।।

बैठा खडताल बजाए
रघुवर के नाम की।।

आठो प्रहार चौबीसो घंटे
राम की महिमा गाए राम की महिमा गाए
राम भजन की मस्ती में ये सुध सारी बिसराये
मनिको में राम नही वो माला किस काम की।।

बैठा खडताल बजाए
रघुवर के नाम की।।

राम दीवाना राम प्रभु के अटके काज संवारे
राम दीवाना राम प्रभु के अटके काज संवारे।।

संकट में ये दौड़ा आए सारे कष्ट निवारे
सेवा में हाज़िर रहता चौखट में राम की।।

बैठा खडताल बजाए
रघुवर के नाम की।।

राम लखन मा सीता की जो
जय जय जयकार लगाए।।

हर्ष कहे वो वीर बलि
की पल में कृपा पाए।।

मिल कर जयकार लगाओ
अंजनी के लाल की।।

बैठा खडताल बजाए
रघुवर के नाम की।।

दिल में श्री राम बसे है
संग माता जानकी।।

मिलते-जुलते भजन...