हनुमान तुम्हारा क्या कहना

  • Hanuman Tumhara Kya Kehna

सिया राम को तुमने मिला दिया
हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

रावण तख्ता हिला दिया
हनुमान तुमहरा क्या कहना।।

श्रीलंका पति दशानन ने
जब बंधक तुम्हे बनाया था।।

अतुलित बलशाली होने का
तुमने प्रमाण दिखाया था।।

लंका को पूच्छ से जला दिया
हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

सिया राम को तुमने मिला दिया
हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

जब बाण लगा था लक्ष्मण के
तुम बूटी लेने गये थे।।

द्रोना गिरी पर्वत से बूटी तुम
रात रात में लाए थे
फिर से लक्ष्मण को जिया दिया
हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

सिया राम को तुमने मिला दिया
हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

कहे राज अनारी चंदन से
एक काम गजब का करड़ाला।।

खाने की चीज़ समझ सूरज
तुमने मूह में झट रख डाला।।

भू मंडल सारा तुमने हिला डाला
हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

सिया राम को तुमने मिला दिया
हनुमान तुम्हारा क्या कहना।।

मिलते-जुलते भजन...