महाबली हनुमान सहारा निर्बल का
महाबली हनुमान सहारा निर्बल का
भक्तो का करो कल्याण सहारा निर्बल का।।
अंजनी लाल हनुमान गोसाई
भक्ति की सदा करे सहाई ।।
पूजे है सारा जहाँ सहारा निर्बल का
हे महाबली हनुमान सहारा निर्बल का।।
शरण तुम्हारी जो भी आए
बाबा वो कभी दुख ना पाए।।
निर्धन हो या धनवान सहारा निर्बल का
हे महाबली हनुमान सहारा निर्बल का।।
तेरी बाबा सूरत भोली
बिन माँगे तू भरता झोली
तेरी लीला बड़ी महान सहारा निर्बल का
हे महाबली हनुमान सहारा निर्बल का।।
हे दुख भंजन मारुति नंदन
काटे सबके दुख के बंधन।।
कहे हुकुम सिंग धीरन सहारा निर्बल का
हे महाबली हनुमान सहारा निर्बल का।।
