सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं

  • Sabke Sankat Mochan Pyare Hanuman Hain

राम नाम के दीवाने
पूजे जिनको दुनिया माने
सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं
ये हैं अंजनी के प्यारे
बाबा लाल लंगोटे वाले
तेरी महिमा तो सबसे महान है।।

राम रंग में रंगे हैं बाला
रघुवर के हैं प्यारे
पग पग पल पल बाबा ने
रघुवर के काज संवारे
ना भक्त कोई मेरे बाला सा
इनकी शक्ति दुनिया माने
भक्ति दुनिया जाने
राम नाम के दीवाने
पूजे जिनको दुनिया माने
सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं
ये हैं अंजनी के प्यारे
बाबा लाल लंगोटे वाले
तेरी महिमा तो सबसे महान है।।

मूर्छा में जब पड़े लखन थे
सब की आस थी टूटी
उठा के लेके पर्वत आए
पर्वत पे थी बूटी
बलशाली ना कोई बजरंग सा
राम जो कह दे पल में बाबा
उनकी बात को माने
राम नाम के दीवाने
पूजे जिनको दुनिया माने
सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं
ये हैं अंजनी के प्यारे
बाबा लाल लंगोटे वेल
तेरी महिमा तो सबसे महान है।।

महादेव के रूद्र ग्यारावें
बाबा तुम हो कहाए
पवन देव से उड़ाना सीखा
विद्या सूर्य से पाए
दानी ना ज्ञानी कोई बाबा सा
भर देते भंडारे बाबा
नाम जो इनका माने
राम नाम के दीवाने
पूजे जिनको दुनिया माने
सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं
ये हैं अंजनी के प्यारे
बाबा लाल लंगोटे वेल
तेरी महिमा तो सबसे महान है।।

राम नाम के दीवाने
पूजे जिनको दुनिया माने
सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं
ये हैं अंजनी के प्यारे
बाबा लाल लंगोटे वाले
तेरी महिमा तो सबसे महान है।।

https://www.youtube.com/watch?v=wTWuIKe52eE

मिलते-जुलते भजन...