बालियों के बलि बजरंगबली

  • Baliyo Ke Bali Bajrang Bali

बालियों के बलि बजरंगबली,
हर बिगड़े काम बनाते है,
सब मंगलमय कर जाते हैं,
श्री राम भक्त बजरंगबली,
बालियों के बलि बजरंगबली।।

मन विचलित विचलित रहता है,
रह रह के घबराता हे
जब कभी हमारे जीवन में
शनि देव का चक्कर आता है
शनि देव से मुक्त कराते हैं,
श्री राम भक्त बजरंगबली,
बालियों के बलि बजरंगबली।।

सूरज को मुख में छिपा लिया,
माँ सीता जी का पता किया
दौड़ा वीर सेना संजीवन,
रावण की लंका खाख किया
संकट मोचन कहलाते हैं
श्री राम भक्त बजरंगबली,
बालियों के बलि बजरंगबली।।

बालियों के बलि बजरंगबली,
हर बिगड़े काम बनाते है,
सब मंगलमय कर जाते हैं,
श्री राम भक्त बजरंगबली,
बालियों के बलि बजरंगबली।।

मिलते-जुलते भजन...