गूंजे जय जयकारे तेरे चारों और बालाजी

  • Gunje Jai Jaikare Tere Charo Ore Balajee

गूंजे जय जयकारे तेरे चारों और बालाजी
तूने कर जो दिखाया सारा जग जाने

राम सीता को ढूंढे हर ठोर बालाजी
तूने पता लगाया सारा जग जाने

बेटा रावण का मारा मचा शोर बालाजी
लंका को जलाया सारा जग जाने

लक्ष्मण मूर्छा का गम भी घोर था बालाजी
तुहि संजीवन लाया सारा जग जाने

बना भक्तो में तुहि सिरमौर बालाजी
सीना फाड़ दिखाया सारा जग जाने

गूंजे जय जयकारे तेरे चारो और बालाजी
तूने कर जो दिखाया सारा जग जाने

मिलते-जुलते भजन...