ले खड़ताल भवन में नाचे देखो माँ अंजनी का लाला

  • Le Khadtaal Bhawan Mein Naache Dekho Maa Anjani Ka Lala

ले खड़ताल भवन में नाचे
देखो माँ अंजनी का लाला
बोले राम राम बोले राम रामड्रम और तालवाद्य

राम नाम की धुन में होके बजरंगी हरषाई
राम नाम की माला जपते भक्ति में खो जाए,
बाबा भक्ति में खो जाए
सालासर में बाला जी ने सबका संकट काटा,
लेके खड़ताल भवन में नाचे

भक्ति और शक्ति के दाता भजरंगी बलकारी,
भजरंगी बलकारी जिनको पूजे दुनिया सारी,
जिनको पूजे दुनिया सारी
राम नाम के रंग में डुभे ये तो बजरंग बाला,
लेके खड़ताल भवन में नाचे

कोई भी संकट इनके आगे कभी नहीं टिक पाए,
जिसके सिर पर हाथ राम का वो कभी नहीं गबराये,
कंधे मुज जनेऊ साजे भक्तो का रखवाला,
लेके खड़ताल भवन में नाचे

नरेश जांगड़ा शरण पकड़ ले बजरंगी की आके,
अंजू शर्मा मिल गई भक्ति राम नाम गुण गाके
ये तो सबको नाच नाचवे इनका खेल निराला,
लेके खड़ताल भवन में नाचे

मिलते-जुलते भजन...