श्री हनुमान अमृतवाणी -जय जय श्री हनुमान बजरंगी बलवान

  • Shree Hanuman Amritwani Jai Jai Shree Hanuman Bajrangi Balwan

बड़े से बड़े संकट का निवारण करती है श्री हनुमान अमृतवाणी

रामायण में काण्ड भाई भक्तो कांड सुन्दर काण्ड
सुन्दर काण्ड के महानायक महावीर हनुमान
लीला श्री हनुमान की कहता सुन्दर काण्ड
जय जय जयकार लगा रहा ये सारा ब्रह्माण्ड।।हिंदू धर्म

राम के बनाएके पाया परम स्थान
जिनके ह्रदय में बेस सीता राम
राम दूत बजरंग बलि रूद्र के है अवतार
पवन पुत्र के चरणों में नमन है सौ सौ बार
जय जय श्री हनुमान बजरंगी बलवान ।।

रामायण की माला के मोती है महावीर
धरमा रूप धर्मात्मा धीर वीर रणधीर
उनके काज संवारते जो सुमिरे श्री राम
चरण शरण में आये जो बनते बिगड़े काम
राम की माला ये जापे लेते राम का नाम
राम चरण में हनुमत का भक्तो परम है धाम
मंगल मूरति आप हो संकट मोचन आप
आपके सुमिरन से मिटते पाप संताप
जय जय श्री हनुमान बजरंगी बलवान

मिलते-जुलते भजन...