सबसे प्यारा मेरा बजरंग तू है शिव अवतारी

  • Sabse Pyara Mera Bajrang Tu Hai Shiv Avtari

कितना प्यारा तुझे भक्तोँ ने सजाया,
जी करे देखता रहूँ।
कितना सोणा तुझे भक्तोँ ने सजाया,
जी करे देखता रहूँ।
तू है दयालु, तू है कृपालु, है राम का पुजारी
सबसे प्यारा मेरा बजरंग, तू है शिव अवतारी॥
कितना प्यारा …

फ़िल्मी तर्ज – कितना प्यारा तुझे

मस्तक पे सोहे है लाल सिन्दूर तेरे,
लटकत है उर माला मोतियोँ की तेरे,
कितना भोला कितना अच्छा,
झूंठी दुनिया तू है सच्चा,
चरणोँ मेँ तेरे झुकती है हनुमत दुनिया सारी,
सबसे प्यारा मेरा बजरंग, तू है शिव अवतारी॥१॥
कितना प्यारा …

कहलाते दु:ख भंजन हो तुम बलकारी,
तुम-सा ना जग मेँ कोई बाबा दातारी,
विनती सुनले सालासर वाले,
संकट हर ओ मेहंदीपुर वाले,
चरणोँ मेँ जाये तेरे सारी दुनिया बलिहारी,
सबसे प्यारा मेरा बजरंग, तू है शिव अवतारी॥२॥
कितना प्यारा…

संकट को हर डाला जब विपदा आई
बन बैठा रघुवर का हर पल सहाई
ला संजीवन प्राण बचाये
मैया सींता को छुड़ा लाये
हम भक्तों के संकट हर ले अंजनीसुत बलकारी ||३||
सबसे प्यारा मेरा बजरंग, तू है शिव अवतारी

मिलते-जुलते भजन...