राम के प्यारे सिया के दुलारे हनुमानजी

  • Ram Ke Pyare Siya Ke Dulare Hanumanji

जय जय हनुमान राम भक्त हनुमान
जय जय हनुमान बोलो राम भक्त हनुमान।।

राम राम राम राजा राम राम राम
राम के प्यारे सिया के दुलारे,
अंजनी माँ के नैनो के तारे,
राम के प्यारे सिया के दुलारे हनुमानजी।।

राम ने भरत समान बताकर अपने ह्रदय लगाया,
हनुमान ने राम सिया को अपने हृदय बिठाया,
पल पल छीन छीन नाम पुकारे,
राम के प्यारे सिया के दुलारे।।

मात सिया ने हनुमान को ऐसा वर दे डाला,
अजर अमर हो मेरे लाला जपो राम की माला,
राम सिया दोनों ऋणी है तुम्हारे,
राम के प्यारे सिया के दुलारे हनुमानजी।।

अंजनी माँ ने हनुमान को राम शरण में भेजा,
हरपल राम की सेवा करना आशीर्वाद भी लेजा,
राम से “पप्पू शर्मा” हमें भी मिला रे,
राम के प्यारे सिया के दुलारे।।

राम के प्यारे सिया के दुलारे,
अंजनी माँ के नैनो के तारे,
राम के प्यारे सिया के दुलारे हनुमानजी।।

मिलते-जुलते भजन...