कृष्णा तेरे इंतजार ने पागल बना दिया
कृष्णा तेरी चाह ने मुझे रुला दिया, हँसते हुए चेहरे को हमसे मिला दिया,
सोचा था मिल जायेगा प्यार तेरा मुझको, पर तेरे इंतजार ने पागल बना दिया,
कृष्णा तेरी चाह ने मुझे रुला दिया, हँसते हुए चेहरे को हमसे मिला दिया।
ओ ओ ओ…
ओ ओ ओ…
दर दर भटक रहा हूँ, बनके तेरा दीवाना,
कोई नहीं है अपना, बेगाना है जमाना,
आँखों से अब तो नींद भी रूठी हीं रहती है,
मुश्किल है बहुत श्याम अब तुमको भूल पाना,
बहते हैं नैनों से ये आंसू दिन और रात,
आकर कभी तो करलो तुम मन की कोई बात,
विरह की अग्न अब सही नहीं जाती,
तरस रहा हूँ थाम लो आकर मेरा हाथ,
कृष्णा तेरी चाह ने मुझे रुला दिया, हँसते हुए चेहरे को हमसे मिला दिया।
और इस भजन को भी देखें : तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे बलिहार साँवरे
तेरे लिए हीं छोड़ा है मैंने ये संसार,
समझ न पाया कोई भी मेरा ये निश्चल प्यार,
पत्थर के हो गए हो क्या मेरे बांके बिहारी,
सुनलो जरा कन्हैया तुम दिल की ये पुकार,
आ आ आ…
आ आ आ…
दर्शन की प्यास लेके प्राण ना निकल जाए ,
बुझते हुए दिए को तुम आकर फिर जलाये,
इतना हीं माँगा हूँ अंत समय में तुमसे,
तेरे हीं चरणों में प्रभु ये शीश झुक जाए,
कृष्णा तेरी चाह ने मुझे रुला दिया, हँसते हुए चेहरे को हमसे मिला दिया,
सोचा था मिल जायेगे प्यार तेरा मुझको, पर तेरे इंतजार ने पागल बना दिया।

