नाम लेते बन जाते है सारे बिगड़े

  • Nam Lete Ban Jate Hain Sare Bigade Kam

नाम लेते बन जाते है सारे बिगड़े काम
ऐसे बजरंगी हनुमान मेरे बाला जी हनुमान
मन में सूरत राम की और मुख में राम का नाम
ऐसे बजरंगी हनुमान मेरे बाला जी हनुमान।।

बाल रूप में रवि को निगले घोर अँधेरा छाया,
देव लोक में सब गबराए कुछ भी समज न आया
इंद्र के वज्रा को सेहन किये तब नाम पड़ा हनुमान
ऐसे बजरंगी हनुमान मेरे बाला जी हनुमान।।

सारी सेना थक के हारी मसी तक पता लगाये
भोर से पेहले लागी संजीवनी लखन के प्राण बचाए
कर न सके तीनो लोक में कोई ऐसे किये है काम
ऐसे बजरंगी हनुमान मेरे बाला जी हनुमान।।

इक दिन था दरबार लगा उस दिन का खेल निराला
हनुमान को मात सिया ने दी मोतियाँ की माला
मिथिया लागी बजरंग को उस में न थे राम
ऐसे बजरंगी हनुमान मेरे बाला जी हनुमान।।

मिलते-जुलते भजन...