श्री राम शरण में जानो है तो पूंछ पकड़ ले रे

  • Shree Ram Sharan Mein Jano Hai To Puch Pakad Le Re

रावण से बोले हनुमाना है राम नाम ही बलवाना
मेरी बात मानले रावण तू भी राम शरण में आ जाना रे

श्री राम शरण में जानो है तो पूंछ पकड़ ले रे,
राजा रावण तेरी मुछाया थोड़ी नीची कर ले रे,

राजा हो कर चोरी सीखी इज्जत कर दी खाख,
भूल गयो के तेरी बहिन की लक्षमण काटी नाक,
रावन क्यों बे मौत मरे मेरी बात समज ले रे,
राजा रावण तेरी मुछाया थोड़ी नीची कर ले रे,

सीता माता ने हर ले आया कर के धोखा बाजी,
वाली से छुप तो डोले काठे गई रंग बाजी,
थोड़े दिन की बात है रावन तू भी अकड ले रे,
राजा रावण तेरी मुछाया थोड़ी नीची कर ले रे,

वनवारी कुछ साधू माराया होया बड़ा बलबाल,
सारो वंश ख़त्म हो जा सी कुछ ही दिना की शान,
बच न सके तू रावन कितना पैर पटक ले रे ,
राजा रावण तेरी मुछाया थोड़ी नीची कर ले रे,

रावण से बोले हनुमाना है राम नाम ही बलवाना
मेरी बात मानले रावण तू भी राम शरण में आ जाना रे

मिलते-जुलते भजन...