ऐसी कृपा करो श्री राधे दीजो वृन्दावन को वास
ऐसी कृपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास,
दीजो वृन्दावन को वास,
वृन्दावन को वास दीजो, हरी भक्तन को साथ,
ऐसी कृपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास,
वृन्दावन को वास दीजो, हरी भक्तन को साथ।
भूख लगे तो माँगन जाऊं, बृज वासिन के टुकड़े पाऊं-०२
प्यास लगे यमुना जल पी के निधिवन करूँ निवास,
ऐसी कृपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास।
और इस भजन को भी देखें : पकड़ लो हाथ बनवारी
गोवर्धन परिक्रमा लगाऊं, मानसी गंगा प्रेम से नहाऊं,
राधा कुंड और श्याम कुंड में नित्य करूँ स्नान,
ऐसी कृपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास-०२
नंदगाव बरसाने जाऊं, गोवर्धन परिकर्मा लगाऊं-०२
दान कुटी और मोर कुटी पे देखूं रास विलास,
ऐसी कृपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास-०२
नन्द बाबा के द्वार जाऊं, बलदाऊ जी के दर्शन पाऊं-०२
बांके बिहारी जी के दर्शन करके, जन्म सफल होइ जाए,
ऐसी कृपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास-०२
वृन्दावन परिकर्मा जाऊं, यमुना जी में रोज नहाऊं-०२
राधा बल्लभ करूँ मंगला, बिहारी जी श्रृंगार,
ऐसी कृपा करो श्री राधे, दीजो वृन्दावन को वास-०२