बरसाने में मंदिर देखा राधा रानी का
बरसाने में मंदिर देखा, मंदिर राधा रानी का-०३
भीतर गूंजे श्याम की बंशी, नाम रटे महारानी का,
बरसाने में मंदिर देखा, मंदिर राधा रानी का-०२
नयन झुके और द्वार खुला जब, पल में जीवन बदल गया-०२
राधा संग मोहन के दर्शन, करके धन्य हो गया-०२
नाम जपूं मैं राधे राधे, राधे राधे रानी का,
बरसाने में मंदिर देखा, मंदिर राधा रानी का,
बरसाने में मंदिर देखा, मंदिर राधे रानी का।
और इसे भी देखें: श्याम रखते थे ख़बर तुम बेख़बर क्यों हो गये
प्रेम नगर की है ये रानी, करुणा की सरकार है-०२
जिसने राधा नाम जपा है, उसकी नैया पार है-०२
स्वांस स्वांस में श्यामा श्यामा, जयकारा बृज रानी का,
बरसाने में मंदिर देखा, मंदिर राधा रानी का-०२
मैं तो कुछ भी साथ ना लाया, नाम तुम्हारा लाया हूँ-०२
तन मन सब अर्पण है तुमको, द्वार तुम्हारे आया हूँ-०२
दास कहे बस एक हीं वंदन, साथ रहे महारानी का,
बरसाने में मंदिर देखा, मंदिर राधा रानी का-०३
बरसाने में मंदिर देखा, बरसाने में मंदिर देखा,
बरसाने में मंदिर देखा, मंदिर राधा रानी का।

